Wed. Jun 17th, 2026

कोहली को वनडे कप्तानी से हटाए जाने पर पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- रोहित टीम के लिए..

बीसीसीआई  ने रोहित शर्मा  को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान बनाने का फैसला किया है. पिछले दिनों कोहली की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को टी20 की कप्तानी मिली थी. अब सीमित ओवर क्रिकेट में भारत की अगुवाई रोहित करेंगे. हालांकि विराट कोहली  टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे. दक्षिण अफ्रीका  दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया और कप्तानी को लेकर भी बड़ा फैसला ले लिया. इस फैसले के बाद पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री  का बयान सामने आया है. आइए जान लेते हैं.

क्या बोले रवि शास्त्री? 
विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे में टीम की कमान सौंपने पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में रोहित और कोहली दोनों की तारीफ की. रवि शास्त्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ी महान हैं. बीसीसीआई का कप्तान बदलने का फैसला बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा, रोहित शर्मा वही करते हैं जो टीम के लिए बेस्ट होता है. रोहित टीम के हर खिलाड़ी का पूरा फायदा उठाते हैं और उनकी यह क्वालिटी भारत के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed