Wed. Jun 17th, 2026

चिरंजीवी शिविर में विशेषज्ञ कर रहे हैं मरीजों का इलाज

सवाई माधोपुर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों के अंतर्गत जिले में बुधवार को बौंली ब्लॉक की डीडवाडा, सवाई माधोपुर ब्लॉक की रजवाना एवं बामनवास की बिचपुरी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए गए। इन ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर में फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ अथवा नेत्र सहायक मौजूद रहे। संचारी एवं गैर संचारी रोगों की जांच व उपचार किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में चिरंजीवी योजना, मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सिलिकोसिस नियंत्रण कार्यक्रम, ओरल हेल्थ, कुपोषण नियंत्रण, एनिमिया, नेत्र जांच, टीबी जांच आदि की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed