Mon. Sep 7th, 2026

उत्तराखंड: पाले के बीच गिरा पारा, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, मुनस्यारी में तापमान शून्य; जानें- अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन पारे में गिरावट आ रही है। पाला गिरने के कारण ठंड बढ़ गई है और चक्रवाती हवाओं के कारण कंपकंपी छूट रही है। खासकर सुबह और शाम को ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। ठंड में और इजाफा हो सकता है।

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। रात को पाला गिरने के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं, जबकि मैदानों में भी हल्का कोहरा छा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ज्यादातर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है, जबकि कहीं-कहीं न्यूनतम पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में 15 दिसंबर के बाद बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। लेकिन, इससे पहले चक्रवाती हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती हैं

मुनस्यारी में तापमान शून्य डिग्री, नैनीताल में कोहरा

कुमाऊं के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। हिमनगरी मुनस्यारी में रात का तापमान शून्य डिग्री पहुंचने लगा है। उच्च हिमालयी भूभाग में तापमान माइनस में रहने से पानी के स्रोत और ठहरा हुआ पानी जमने लगा है। वहीं नैनीताल में रविवार को कोहरे के बीच पर्यटकों की आमद सामान्य रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed