Tue. Sep 8th, 2026

छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता:एथलेटिक प्रतियोगिता की जनरल चैंपियनशिप पर चूरू ने जमाया कब्जा

65वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चूरू जिले की छात्रा वर्ग की टीम तृतीय स्थान पर रही। टीम कोच अशोक आलड़िया ने बताया कि जिले की छात्रा खिलाड़ी रिंकू ने गोला फेंक में गोल्ड मेडल, 80 मीटर बाधा दौड़ में मोनिका बेनीवाल ने गोल्ड मेडल, 100 मीटर दौड़ में मोनिका बेनीवाल ने सिल्वर मेडल, 80 मीटर बाधा दौड़ में सुमन ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर जिले का नाम राेशन किया। टीम के साथ प्रभारी कल्पना व सांवरमल शर्मा भी थे। उक्त प्रतियोगिता राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल प्रेमनगर के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम चित्तौड़गढ़ में सात से 12 दिसंबर तक आयोजित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed