Mon. Jun 15th, 2026

एशेज सीरीज दूसरे टेस्ट में बढ़ेगी इंग्लैंड की ताकत, ये दो दिग्गज करेंगे वापसी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. पिंक बॉल से होने वाला ये मुकाबला डे-नाइट होगा. ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. वह सीरीज में 1-0 से आगे है. इंग्लैंड के लिए एडिलेड टेस्ट अहम होने वाला है और इस मुकाबले के लिए उसके दो अहम खिलाड़ी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की टीम में वापसी हो रही है.

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एंडरसन और ब्रॉड टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे. सिल्वरवुड ने कहा कि दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में खेलेंगे. जिमी एंडरसन अब फिट हैं और स्टुअर्ट (ब्रॉड) दूसरा टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन मैंने किसी को नहीं बताया कि वे अभी टीम का हिस्सा रहने वाले हैं.

जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल थे. कोच सिल्वरवुड ने मेट्रो डॉट को डॉट यूके के हवाले से कहा कि इन दोनों गेंदबाजों ने पिंक बॉल से अभ्यास शुरू कर दिया है. दोनों ही गेंदबाज अनुभवी हैं और इन्हें पता है कि अपना काम कैसे करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *