Mon. Sep 7th, 2026

राहुल गांधी की रैली की सफलता को तैयारी बैठक

हरिद्वार: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर कृष्णा नगर स्थित महापौर कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि जिस प्रकार से जयपुर में विशाल रैली हुई है। उसी प्रकार कार्यकत्र्ताओं के सहयोग से देहरादून की रैली भी सफल होगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। महापौर अनिता शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह है। सभी कार्यकत्र्ता रैली सफल बनाने के लिए दमखम के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तराखंड विजय सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा के शिवालिकनगर स्थित कार्यालय पर बैठक कर आयोजन कर रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने रणनीति पर चर्चा की। महेश प्रताप राणा के नेतृत्व में हुई बैठक में मेहर सिंह चीफ साहब, तिलका देवी, मोहन राणा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed