Mon. Sep 7th, 2026

अच्छी खबर:विधायक कोटे से खेतड़ी क्षेत्र की चार सीएचसी को एंबुलेंस मिली

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के चार अस्पतालाें के मरीजाें काे जल्द ही एंबुलेंस सेवा मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार डाॅ. जितेन्द्र सिंह ने विधायक काेटे से चार एंबुलेंस चिकित्सा विभाग काे दी है।

सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर ने बताया कि खेतड़ी के अजीत अस्पताल, बबाई के सामुदायिक अस्पताल, बडाऊ सीएचसी और जसरापुर सीएचसी के लिए विधायक डाॅ. जितेन्द्र सिंह ने विधायक काेटे से चार एंबुलेंस दी है। जाे चिकित्सा विभाग काे मिल चुकी है। डाॅ. गुर्जर ने बताया कि इन एंबुलेंसाें काे कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारियाें काे साैंपा जाएगा। मरीजाें काे एंबुलेंस सुविधा का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed