Mon. Jun 22nd, 2026

एशेज सीरीज : दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए कप्तान पैट कमिंस, दूसरे टेस्ट से बाहर

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान पैट कमिंस प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिए गए हैं. कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान में लिखा है, ‘कमिंस कल रात एक रेस्तरां में डिनर कर रहे थे. उन्होंने कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा. जैसे ही उन्हें परिस्थिति से अवगत कराया गया, वैसे ही उन्हें आइसोलेट कर दिया गया. कमिंस का पीसीआर टेस्ट हो चुका है, जिसमें वह निगेटिव आए हैं. कमिंस कोविड-19 पॉजिटिव शख्स के करीबी संपर्क में थे. उन्हें 7 दिन के लिए आइसोलेट रहना अनिवार्य है. इसीलिए वे एडिलेट में आज शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. कमिंस की अनुपस्थिति में स्टिव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे

वहीं पैट की जगह माइकल नेसर प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं. नेसर के लिए यह पहला टेस्ट मैच होगा. वहीं ट्रेविस हेड टीम के उपकप्तान होंगे. पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और नाथन लियॉन भी उसी रेस्तरां में डिनर कर रहे थे लेकिन अलग-अलग टेबल पर बैठे होने के कारण दोनों खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव के संपर्क में नहीं आए. ये दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखे गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *