Sat. Sep 5th, 2026

आर्सेनल ने वेस्ट हैम को दी मात, एटलेटिको मिनेइरो ने जीता कोपा डो ब्राजील

लंदन,  आर्सेनल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में वेस्ट हैम को 2-0 से हराया। पिएरे एमेरिक ओउबामेयांग के अनुशासन के उल्लंघन के कारण मैच से बाहर रहने पर आर्सेनल को वेस्ट हैम के खिलाफ कुछ अन्य अच्छे अटैकर की जरूरत थी। आर्सेनल के लिए गेब्रियल मार्टिनेली और एमिले स्मिथ रोव ने एक-एक गोल किए।

आर्सेनल और वेस्ट हैम के बीच पहले हाफ तक मुकाबला गोल रहित रहा लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गेब्रियल ने 48वें मिनट में एलेक्जांद्रे लाकाजेटे के पास पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। वेस्ट हैम को पिछड़ने के बाद उस वक्त बड़ा झटका लगा जब खराब फाउल के कारण उसके खिलाड़ी व्लादमीर कोउफाल को 67वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण लाल कार्ड दिखाया गया जिससे टीम ने शेष मुकाबला 10 खिलाडि़यों के साथ खेला

इस बीच, आर्सेनल के लिए 87वें मिनट में रोव ने बुकायो साका के पास पर गोल दाग टीम की बढ़त को 2-0 किया। आर्सेनल ने इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा और जीत हासिल की। इस जीत के बाद आर्सेनल 17 मैचों में 29 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed