Sat. Nov 21st, 2026

दूसरे दिन भी छाया कोहरा:सर्द हवाओं के कारण दिन का तापमान 18 डिग्री पर आया

झुंझुनूं उत्तर भारत से आई सर्द हवा व कोहरे के कारण गुरुवार को भी पिलानी शहर में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 18 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह दस बजे के बाद आसमान में सूरज तो निकला, लेकिन धूप में तेजी नहीं होने से वातावरण में ठिठुरन बनी रही। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 6.9 डिग्री सेल्सियस हो गया।

गुरुवार को दूसरे दिन भी दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता 10 से 15 मीटर तक रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल व कश्मीर की पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर जिले में दिखने लगा है। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार के अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री से घटकर 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री से बढ़कर 6.9 डिग्री पर आ गया।

पिलानी शहर का दिन रहा सबसे ठंडा : शीतलहर के साथ धूप का असर कम होने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। पिलानी शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। इसके अलावा चूरू जिले में दिन का तापमान 19.2 श्रीगंगानगर में 19.6, अलवर में 20, सीकर में 20.5 तथा हनुमानगढ़ में 20.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *