Sun. Jun 21st, 2026

बैठक का आयोजन:राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी संघ ने सीधी भर्ती सहित अन्य मांगों काे लेकर बैठक की

जयपुर राजस्थान आवासन बाेर्ड कर्मचारी संघ ने सीधी भर्ती सहित अन्य मांगाें काे लेकर मालवीय नगर स्थित उप आवासन आयुक्त वृत तृतीय कार्यालय में बैठक कर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष दशरथ कुमार ने बताया कि हाउसिंग बाेर्ड में भूमि बैंक की संरचना करने के साथ ही सीटी पार्क, चाैपाटी एवं अन्य संस्थाओं को निशुल्क दी जाने वाली जमीनों के बदले जमीन देने की राज्य सरकार से मांग करते है।

हाउसिंग बाेर्ड की जमीनों एवं आवासों पर अतिक्रमण हटाने की भी चर्चा की गई है। इस दाैरान कर्मचारी संघ मालवीय नगर वृत के अध्यक्ष विजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद, महामंत्री प्रदीप शर्मा, संयुक्त महासचिव गोविन्द नाटाणी, रमेश चन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह सहित अन्य लाेग माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *