Sat. Sep 5th, 2026

प्रमोद अध्यक्ष, प्रकाश सिंह चुने गए उपाध्यक्ष

अभिभावक-शिक्षक एसोसिएशन (पीटीए) के गठन के लिए रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. मंजू भंडारी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए गठित पीटीए का गठन किया गया।

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित बैठक में प्रमोद कुमार अध्यक्ष, प्रकाश सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, सरोज रावत कोषाध्यक्ष एवं संदीप सह-सचिव चुने गए। सचिव पद के लिए डॉ. रजनी लस्याल व डॉ. कृष्णा डबराल, खुशपाल को सदस्य नामित किया गया। डॉ. मंजू भंडारी ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अभिभावक एवं प्राध्यापकों का समन्वय जरूरी बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि महाविद्यालय एवं छात्रहित में संपूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. आलोक बिजल्वाण, जय प्रकाश भट्ट, संजय आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed