Fri. Sep 4th, 2026

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: जापान की यामागुची ने जीता महिला सिंगल्स खिताब, वर्ल्ड नंबर वन ताइ जु यिंग को हराया

हुएल्वा,  दूसरी वरीय अकाने यामागुची ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। जापान की खिलाड़ी ने दुनिया की नंबर एक और शीर्ष वरीय ताइ जु यिंग पर 39 मिनट में 21-14, 21-11 से शानदार जीत दर्ज की। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची इस तरह इतिहास में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली जापान की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गईं।

थाइलैंड की देचापोल पुवारानुक्रो और सपसिरी ताएराटानाचाई की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने महिला डबल्स के फाइनल में जापान की तीसरी वरीय युटा वाटानबे और अरिसा हिगाशिनो की जोड़ी को 21-13, 21-14 से सीधे गेम में शिकस्त दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed