Wed. Jul 22nd, 2026

उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच खेला जाएगा राष्ट्रीय हॉकी का फाइनल  

उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश ने हॉकी में करीबी मुकाबले में  कर्नाटक को 2-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए मोहम्मद आमिर खान (चौथे) और विशाल सिंह (आठवें) ने गोल किए जबकि कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद राहील ने 22वें मिनट में किया।

पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 3-0 से पराजित किया। पंजाब के लिए कप्तान रूपिंदर पाल सिंह (28वें और 46वें मिनट) ने दो जबकि सुदर्शन सिंह (38वें मिनट) ने एक गोल किया। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच 21 दिसंबर को तीसरे स्थान का मैच खेला जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *