Sun. Jun 21st, 2026

सीरी-ए मुकाबले में एसी मिलान को हराकर दूसरे स्थान पर काबिज नापोली

मिलान,  नापोली ने एसी मिलान को सीरी-ए मुकाबले में 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही नापोली दूसरे स्थान पर काबिज हो गया। नापोली की ओर से एल्जीफ एल्मस ने गोल किया तो वहीं ओलिवर गिरौड के आउटसाउड पोजिशन पर खड़े रहने के कारण फ्रेंक केसी का इंटर मिलान के लिए किया गया गोल वीडियो रिव्यू में अमान्य करार दिया गया।

इससे पहले, एल्मस ने पिओत्र जिएलेंस्की के पास पर पांचवें मिनट में हेडर के जरिये गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। नापोली ने इस बढ़त को पहले हाफ तक बरकरार रखा। दूसरे हाफ में एसी मिलान ने बराबरी करने की तमाम कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि, नापोली भी अन्य गोल नहीं कर पाया लेकिन एक गोल करने के कारण उसने जीत का स्वाद चखा

कैडिज ने रीयल मैड्रिड के साथ गोलरहित ड्रा खेला

बार्सिलोना, अंक तालिका में निचले पायदान की टीम कैडिज ने स्पेनिश लीग ला लीगा के मुकाबले में शीर्ष स्थान पर मौजूद रीयल मैड्रिड के साथ गोलरहित ड्रा खेला। इसके साथ ही रीयल मैड्रिड का सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 10 मैचों में चला रहा जीत का सिलसिला थम गया। रीयल मैड्रिड ड्रा के बावजूद तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *