Fri. Oct 9th, 2026

एसी मिलान को हराकर दूसरे स्थान पर काबिज नापोली

नापोली ने एसी मिलान को सीरी-ए मुकाबले में 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही नापोली दूसरे स्थान पर काबिज हो गया। नापोली की ओर से एल्जीफ एल्मस ने गोल किया तो वहीं ओलिवर गिरौड के आउटसाउड पोजिशन पर खड़े रहने के कारण फ्रेंक केसी का इंटर मिलान के लिए किया गया गोल वीडियो रिव्यू में अमान्य करार दिया गया।

इससे पहले, एल्मस ने पिओत्र जिएलेंस्की के पास पर पांचवें मिनट में हेडर के जरिये गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। नापोली ने इस बढ़त को पहले हाफ तक बरकरार रखा। दूसरे हाफ में एसी मिलान ने बराबरी करने की तमाम कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि, नापोली भी अन्य गोल नहीं कर पाया लेकिन एक गोल करने के कारण उसने जीत का स्वाद चखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *