Fri. Sep 4th, 2026

छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति से मनमोहा

हल्द्वानी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में धरोहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के संगीत, नृत्य के माध्यम से बालिकाओं ने सांस्कृतिक एकता की झलक दिखाई। प्रतियोगिता में जेसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने पहला, आरडेन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ ने दूसरा, डीपीएस स्कूल रुद्रपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बच्चों ने राजस्थानी, गुजराती, हरियाणवी, कुमाऊंनी, यक्ष नृत्य, लट्ठमार होली आदि कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा नियंत्रक हरबीर सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में मीनू अग्रवाल बिष्ट, सुजाता माहेश्वरी रहे। इस मौके पर दीपक बल्यूटिया, प्रवींद्र रौतेला, गोपाल बिष्ट, आरपी सिंह, मणि पुष्पक जोशी, समित टिक्कू, अनिल जोशी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed