Mon. Nov 23rd, 2026

मतों की गिनती आज:परिषद के 2 वार्डों के मतों की गिनती आज

नगर परिषद क्षेत्र के दो वार्डों में हुए उप चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को सुबह 9 बजे से पटवार प्रशिक्षण केंद्र में होगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद के वार्ड नंबर 66.38 एवं वार्ड 42 में 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। वार्ड 28 में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी के साथ ही दो अन्य उम्मीदवार मैदान है, वहीं वार्ड 42 में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। गौरतलब है कि नए परिसीमन के बाद 2019 में हुए आम चुनाव में नगर परिषद की 45 में सीटों से बढकर 60 हो गई थी। आम चुनाव 2019 में कांग्रेस के 27, भाजपा के 23 एवं निर्दलीय उम्मीदवार 10 विजयी हुए थे। आम चुनाव 2019 में वार्ड 28 में निर्दलीय एवं 42 में भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *