Sun. Aug 16th, 2026

अभिनंदन एवं जन सुनवाई आज:चिड़ावा पंचायत समिति में मंत्री ओला का अभिनंदन एवं जन सुनवाई आज

चिड़ावा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेन्द्र ओला 24 दिसंबर को पंचायत समिति परिसर में जन सुनवाई करेंगे। शुक्रवार सुबह साधे ग्यारह बजे होने वाले इस आयोजन के दौरान प्रधान इंद्रा डूडी की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा राज्यमंत्री ओला का अभिनन्दन भी किया जाएगा। पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, प्रधान डूडी, डीएसपी सुरेश शर्मा और बीडीओ रणसिंह चौधरी ने गुरुवार शाम आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियां का जायजा लिया।

उन्होंने बीडीओ चौधरी को व्यवस्था सम्बंधी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान सहीराम डूडी, सुभाष भांबू अलीपुर, पूर्व सहवृत सदस्य यूसुफ, सोनू शर्मा, सरपंच महावीरप्रसाद खुडाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले विधायक, प्रधान एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के गांवों में संपर्क कर लोगों से जनसुनवाई व अभिनन्दन कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बीडीओ ने बताया कि बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पुरानी डालमिया बॉयज स्कूल के मैदान पर होगी। जिसके लिए स्कूल के कोर्ट रोड स्थित गेट प्रवेश किया जा सकेगा। वहीं पंचायत समिति मार्केट के दुकानदारों को भी बाहर सड़क सीमा में सामान नही रखने के लिए कहा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed