Sun. Aug 16th, 2026

एक दिन में पारा 4 डिग्री बढ़ा, दो दिन बाद विक्षोभ सक्रिय होगा

बाड़मेर कड़ाके की ठंड के बाद गुरुवार काे माैसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान एक दिन में चार डिग्री बढ़कर 14 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान दाे डिग्री बढ़ा है। बुधवार काे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। अचानक माैसम में आए बदलाव के बाद पारा बढ़ने से लाेगाें काे सर्दी से राहत मिली है।

26 दिसंबर सक्रिय होगा विक्षोभ: दूसरा विक्षोभ 28 दिसंबर काे आएगा। दाेनाें सिस्टम के कारण 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश के उत्तरी व उससे जुड़े जिलाें में बारिश के आसार बन रहे हैं आंशिक असर बाड़मेर तक भी हाेने के आसार हैं।

दिन व रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर: गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। यानी दिन व रात के पारे में 12 डिग्री अंतर रहा है। दो दिन भी तापमान का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed