Wed. Oct 7th, 2026

सांस्कृतिक कार्यक्रम:जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कल

करौली नेहरु युवा केन्द्र करौली युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सुबह 10 बजे से मंडरायल रोड स्थित भंवर विलास मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक सीमा चौधरी एवं प्रियंका चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में एकल गायन, सामूहिक गायन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नुक्कड नाटक, तबला बांधन, लोक गायन आदि प्रतियोगिताओं में जिले के 15 से 29 वर्ष के युवा एवं युवतियां भाग ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed