Thu. Sep 3rd, 2026

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर:चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज तीन स्थानों पर

करौली मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बुधवार को ब्लॉक करौली, टोडाभीम व हिंडौन में आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश चंद मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर करौली ब्लॉक में पीएचसी सायपुर, सपोटरा ब्लॉक के लूलौज व हिंडौन ब्लॉक के भूकरावली ग्राम पंचायत के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में होगा। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार और परामर्श सेवाएं उपलब्ध है। जिसमें फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ व नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे व टेलीकन्सल्टेशन ई- संजीवनी के माध्यम से ईएनटी, चरम रोग, मनोरोग, अस्थि रोग सेवाओं सहित सुपर स्पेशिललिटी न्यूरोलॉजी, कार्डियालॉजी, नेफ्रालॉजी सेवाएं भी दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed