Fri. Apr 24th, 2026

ईपीएल खिताब के करीब पहुंचा मैनचेस्टर सिटी, ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराया

मैनचेस्टर. एपी। मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग मुकाबले में ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराकर खिताब की ओर कदम बढ़ा दिया। मैनचेस्टर सिटी ने अब आठ अंक की बढ़त ले ली है। इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी के 20 मैचों में 50 अंक हैं और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद चेल्सी से आठ अंकों का फासला कर लिया, जिसके इतने ही मैचों में 42 अंक हैं। इससे पहले, मैनचेस्टर सिटी के लिए फोडेन ने केविन डि ब्रूयने के पास पर शाट मारा, जिसे वार रिव्यू में गोल करार दिया गया। इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने पहले हाफ तक इस बढ़त को कायम रखा

दूसरे हाफ में जहां ब्रेंटफोर्ड ने बराबरी की कोशिशें कीं तो वहीं मैनचेस्टर सिटी की नजरें स्कोर बढ़ाने पर रहीं, लेकिन अंतिम सीटी तक ब्रेंटफोर्ड बराबरी हासिल नहीं कर सका और उसे इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य मुकाबले में डैनी वेलबेक के इंजुरी समय में किए गोल की मदद से ब्राइटोन ने चेल्सी को 1-1 से ड्रा पर रोका। चेल्सी का यह चौथे लीग मैच में तीसरा ड्रा मुकाबला रहा। चेल्सी की ओर से रोमेलु लुकाकू ने 28वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन वेलबैक ने अंतिम समय में अपनी टीम को बराबरी करा दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *