Tue. May 26th, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, जितेंद्र अंथ्वाल चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। जिसमें जितेंद्र अंथ्वाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर दिनेश चन्द्र कुकरेती, संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर नलिनी गोसाई को निर्विरोध चुना गया। बाकी अन्य पदों पर मतदान किया गया

चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भंडारी ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद हुई मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें महामंत्री पद पर ओपी बेंजवाल, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार, सम्प्रेक्षक पद पर विनोद कुमार पोखरियाल निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के नौ पदों पर ठाकुर नेगी, प्रवीन बहुगुणा, महेश कुमार पाण्डेय, योगेश सेमवाल, राजकिशोर तिवारी, राजेश बड़थ्वाल, राम अनुज, सुरेन्द्र सिंह डसीला व सोबन सिंह गुसाई निर्वाचित हुए। इसके साथ ही पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया निवर्तमान महामंत्री गिरिधर शर्मा को मनोनीत घोषित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *