Fri. May 1st, 2026

औषधालयों का निरीक्षण:आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ने आयुर्वेद औषधालयों का निरीक्षण किया

सवाई माधोपुर आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के उपनिदेशक डॉ बाल कृष्ण शर्मा ने गुरुवार को बौंली क्षेत्र के विभिन्न आयुर्वेद औषधालयों लाखनपुर, पीपलदा, गालद कलां, जस्टाना आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोगियों के पंजीयन की स्थिति, उपलब्ध दवाओं की स्थिति, अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सफाई आदि की जांच की। बौंली औषधालय के भवन के लिए भूमि आवंटन के लिए चिकित्सा प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा को निर्देश दिए।
वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित
मलारना डूंगर| तहसील के मकसूदनपुरा गांव में गुरुवार को विकास अधिकारी दीपचंद नागर ने ग्रामीणों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उपचार कराने आए मरीजों सहित अन्य ग्रामीणों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संजीव वर्मा, मोहर सिंह गुर्जर आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *