Sun. May 19th, 2024

खेलों को बढावा:ग्रामीण ओलिंपिक में हर पंचायत में खर्च होंगे 6 हजार रुपए

टोंक राज्य में खेलों को बढावा देने के उद्देश्य से होने वाले ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ अब 26 जनवरी से हो सकता है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तिथि के अनुसार 26 व 27 जनवरी को ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रति ग्राम पंचायत स्तर पर 3000 – 3000 रुपए खर्च होंगे। यानी की आयोजन पर एक ग्राम पंचायत पर 6 हजार रुपए का खर्च आएंगा। इसी प्रकार खेल सामग्री पर 3150 रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें क्रिकेट बैट, चार स्टम्प, दो टेनिस बाल, एक हॉकीबाल, शूटिंगबाल, एक वालीबाल, एक वालीबाल नेट लिए जाएंगे। जिले में 236 ग्राम पंचायतों में बालक-बालिकाओं की निर्धारित छह खेलों की प्रतियोगिताओं पर कुल 21 लाख 59 हजार 400 रुपए का खर्च आएगा। खेल अधिकारी राजनारायण शर्मा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों पर एक साथ 26 जनवरी से ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। ग्राम पंचायत के बाद ब्लाक स्तर पर फिर जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए 43 हजार से अधिक खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

मालपुरा में सबसे अधिक खिलाड़ी खेलेंगे कबड्डी
मालपुरा में कुल 9395 लोगों ने सभी खेलों में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 4 हजार 501 खिलाड़ी कबड्डी में भाग लेंगे। हॉकी में भी सबसे अधिक खिलाड़ी मालपुरा से 622 भाग लेंगे। जबकि सबसे कम 125 खिलाड़ियों ने टोडारायसिंह में हॉकी में रजिस्ट्रेशन कराया है।
खो-खो में 4766 बालिकाएं खेलेंगी
खो-खो बालिका वर्ग के लिए ही है। इसमें 4 हजार 766 बालिकाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिले में इस महाकुंभ में सबसे अधिक खो-खो मालपुरा की 1259 बालिकाएं खेल सकेंगी। जबकि टोंक से 426 बालिकाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed