Sun. May 31st, 2026

पुरानाथल जीआईसी में डेढ़ करोड़ के भवन का शिलान्यास

पुरानाथल जीआईसी में विधायक मीना गंगोला ने डेढ़ करोड़ के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। बच्चों की परेशानी को देखते हुए दूसरा भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसकी स्वीकृति के लिए सीएम पुष्कर धामी व सरकार का आभार जताया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, जिला पंचायत सदस्य थल नंदन बाफिला, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, पूर्व प्रधान बेरीनाग मंजू बाफिला,भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवन पाठक,गोकुल गंगोला सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed