Sun. May 31st, 2026

राहत की खबर:जनवरी में अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगेगा

बूंदी जिला अस्पताल को 10 हजार लिक्विड ऑॅक्सीजन कैपेसिटी के लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली है। शुकवार को ही प्लांट स्थापित करनेवाली कंपनी के इंजीनियर जिला अस्पताल में जगह और बाकी चीजें देखकर गए हैं। जिला अस्पताल में अभी तीन 35 सिलेंडर, एक 65 और एक 200 सिलेंडर कैपेसिटी के ऑक्सीजन प्लांट हैं, लेकिन ये प्लांट वातावरण से हवा इकट्‌ठा करते हैं।

इस ऑक्सीजन को स्टोर नहीं किया जा सकता और बिजली या अन्य कारणों से बंद होने के साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई भी बंद हो जाती है, पर लिक्विड फॉरम ऑक्सीजन(एलएमओ) प्लांट में ऑक्सीजन लिक्विड फाॅरम में स्टोर रहेगी और इमरजेंसी जरूरत पर काम में ली जा सकेगी।

एनएचएम के जरिए लगनेवाले इस प्लांट को पुणे की एक कंपनी स्थापित करेगी। इसके लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। अगले 15-20 दिन में यह स्थापित कर दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन मिलने में आसानी रहेगी। गंभीर रोगियों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed