Sun. May 31st, 2026

सड़क सुविधा से कोई गांव नहीं रहेगा वंचित

ऋषिकेश : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत व यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी ने यमकेश्वर विकासखंड में 37.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।

शुक्रवार को यमकेश्वर के माला में आयोजित कार्यक्रम में यमकेश्वर विधायक ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का बीड़ा उठाया है, कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार होम स्टे, डेयरी उत्पादन, मुर्गीपालन के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रही है। महिला सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आज प्रदेश में सभी जगह सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। कोविड के दौरान केंद्र रकार के साथ प्रदेश सरकार ने बेहतरीन कार्य किया। मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नोड़खाल माला से सिरासु मोटर मार्ग जिसकी कुल दूरी 13 किलोमीटर जिसकी लागत 14 करोड़ 41 लाख, नोड़खाल माला से कोटा मोटर मार्ग जिसकी कुल दूरी 12 किलोमीटर लागत 12 करोड़ 56 लाख, पौखाल मंडलु से खामना मोटर मार्ग जिसकी कुल दूरी पांच किमी और स्वीकृति लागत पांच करोड़ 52 लाख, आमसोड से जगरगड्डी जिसकी लंबाई पांच किलोमीटर स्वीकृत लागत 5.52 लाख है। इन सड़कों का बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से सेरा, हल्दू सैन, बसानी, चौड़ी, काटली, माला, पलेल गांव सिरासु, दुनार गांव, सहित 1500 परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट, नवनीत राजपूत, मंडल अध्यक्ष गुरपाल बत्रा, नीरज कुकरेती, महामंत्री बिजेंद्र बिष्ट, सुभाष जुगलान, विनोद जुगलान, ग्राम प्रधान सिरासु प्रीतम राणा, ग्राम प्रधान कोटा अनिता देवी, ग्राम प्रधान माला रंजना, सुरजीत राणा, विजेंद्र रावत, सुभाष लखेड़ा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed