Mon. May 25th, 2026

हरियाणा के इस इलाके में गिर गया पहाड़ , 20 से 25 दबे , कुछ शव भी निकाले गए

वहीं पहाड़ का जो हिस्सा गिरा है वह इतना बड़ा है कि उसे हटाने में ही कई दिन लग जाएंगे। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है।NGT की रोक के कारण तोशाम के डाडम एरिया में खनन कार्य पर रोक थी। शुक्रवार को ही यहां रोक हटने के बाद खनन कार्य शुरू हुआ था। शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पूरा पहाड़ दर गया और उसके नीचे करीब 20 से ज्यादा लोग नीचे दब गए।

जल्द बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची बढ़ सकती है जारी , दिग्गज नेताओं के टिकट माने जा रहे तय

साथ ही मौके पर मौजूद ढुलाई के लिए खड़े वाहन और खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीनें भी दब गईं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। तीन लोगों के शव मलबे के नीचे से निकाले जा चुके हैं।बचाव कार्य में आ रही है दिक्कत

घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। पहाड़ दरकने के बाद गिरे पत्थरों हटाकर लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण उन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पत्थरों को काटकर हटाने का प्रयास प्रशासन कर रहा है। दबे व्यक्तियों की संख्या को लेकर अभी कुछ स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। घटनास्थल से दूर ही आम लोगों को रोका गया है।कृषि मंत्री दलाल और SP मौके पर पहुंचे

यह भी पढ़ें👉  Big breaking:-ये बढ़ते कोरोना के आंकड़े तीसरी लहर की तरफ कर रहे इशारा

तहसीलदार रविंद्र कुमार ने बताया कि पत्थरों के नीचे से तीन शव निकाले जा हैं। मृतक छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजूदर हैं। भिवानी सिविल सर्जन रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि हादसे में काफी संख्या में कैजुअल्टी होने की आशंका है। वहीं कृषि मंत्री जेपी दलाल और भिवानी के SP अजीत सिंह शेखावत अमले के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

फोरेस्ट एरिया की ओर दरका पहाड़

खानक-डाडम क्रशर एसोसिएशन चेयरमैन मास्टर सतबीर रतेरा ने बताया कि जिस समय घटना हुई, वहां कोई खनन कार्य नहीं हो रहा था। खनन क्षेत्र दोनों ओर से फोरेस्ट एरिया से घिरा है। फोरेस्ट एरिया क्षेत्र से हजारों टन का पहाड़ दरकर खनन क्षेत्र की तरफ आया। इसमें अभी तक पांच वाहनों के दबने की पुष्टि हो पाई है, इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *