Thu. Sep 3rd, 2026

एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में स्पेन और अर्जेंटीना का जीत से आगाज

सिडनी, अर्जेटीना और स्पेन ने 16 टीम के एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। अर्जेटीना ने जार्जिया के खिलाफ 3-0 की आसान जीत दर्ज की, जबकि स्पेन ने चिली को इसी अंतर से हराया। यह टीम टूर्नामेंट सिडनी के दो स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी डिएगो श्वार्ट्जमैन ने सिंगल्स मुकाबले में जार्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को 6-1, 6-2 से हराकर अर्जेटीना को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई। इससे पहले, फेडेरिको डेलबोनिस ने एलेक्सांद्रे मात्रेवेली को 6-1, 6-2 से मात दी। डबल्स मुकाबले में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलतेनी ने सबा पर्तसेलाजे और जुरा केमालाजे की जार्जिया की जोड़ी को 6-1, 6-2 से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया

दिन के एक अन्य मुकाबले में दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्ता ने एक ब्रेक से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चिली के एलेसांद्रो ताबिलो को 6-4, 7-6 (7-4) से हराकर स्पेन को बढ़त दिलाई। राबर्टो बतिस्ता अगुत ने इसके बाद चिली के दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टियन गेरिन को 6-0, 6-3 से हराकर स्पेन की जीत सुनिश्चित की। एलेक्सांद्रो डेविडोविक फोकिना और पेड्रो मार्टिनेज ने इसके बाद चिली के टामस बारियोस वेरा और ताबिलो को 7-6 (3), 4-6, 10-7 से हराकर स्पेन के लिए क्लीन स्वीप किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed