Sun. May 31st, 2026

बिजली चाेरी:जिले में बिजली चाेरी के 35 मामले पकड़े, साढ़े छह लाख रुपए का जुर्माना किया

दौसा जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. दाैसा की और से रविवार काे जिले में चलाए गए अभियान के तहत बिजली चाेरी के 35 मामले पकड़े हैं। इन पर 6 लाख 42 हजार रुपए जुर्माना किया गया। निगम के एसई रामहेत मीना ने बताया कि जिले में बिजली निगम की 15 टीमें लगाई गई। टीमाें ने जांच कर बिजली चाेरी के 35 मामले पकड़े हैं। इनकी वीसीआर भरकर 6 लाख 42 हजार रुपए का जुर्माना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed