Sun. May 31st, 2026

कार्यक्रम:विधानसभाध्यक्ष पहुंचे नाथद्वारा, प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक

नाथद्वारा विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सोमवार दोपहर को नाथद्वारा पहुंचे। स्थानीय कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियो ने उनकी अगवानी की। दोपहर बाद डॉ. जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मंगलवार को बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जानकारी ली।

डॉ. जोशी 11 जनवरी तक नाथद्वारा और उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डॉ. जोशी मंगलवार को बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास करेंगे। वहीं बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का शिलान्यास, राजकीय चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन और मातृत्व शिशु विंग का भूमि पूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed