Sun. May 31st, 2026

बेस में एक हजार एलपीएम आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

श्रीनगर गढ़वाल: स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सोमवार को बेस अस्पताल परिसर में आयोजित एक समारोह में एक हजार एलपीएम क्षमता वाले आक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। महिद्रा एंड महिद्रा कंपनी के सहयोग से यह प्लांट लगाया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि एक हजार एलपीएम का आक्सीजन जनरेशन प्लांट लग जाने से गंभीर रोगियों की चिकित्सा में चिकित्सकों के साथ ही रोगियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को अपडेट बनाए रखने के लिए सभी अतिआधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि रोगियों की चिकित्सा को लेकर बेस अस्पताल क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल बने।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. चंद्रमोहन सिंह रावत ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी सिंह, भाजपा श्रीनगर मंडल के अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, पालिका सभासद विभोर बहुगुणा, अनूप बहुगुणा, पार्टी के जिला मंत्री जितेंद्र रावत, मानव बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, पंकज सती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed