Sun. May 31st, 2026

विकास खंड के अन्तिम गांव दाबू में 4. 73 लाख रुपये का मोटर मार्ग

गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन राम दास ने एससीपी योजना के तहत स्वीकृत चार करोड़ 73 लाख रुपये लागत के हरीनगरी पप्या दाबू हड़ापा मोटर मार्ग और चौबीस मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुलिया के निर्माण कार्य शुभारंभ किया। दास ने कहा कि निर्माण के बाद गरुड़ ब्लॉक का अंतिम गांव दाबू सड़क से जुड़ जाएगा। वहां पर जिपं. सदस्य गोपाल सिंह परिहार, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, मोहन सिंह, ग्राम प्रधान अंजू देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दिगपाल परिहार, मोहनी देवी, गिरधर परिहार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed