Sun. May 31st, 2026

सौड़ा गांव को जोड़ने वाले पुल का लोकार्पण

देहरादून। मांडूवाला के सौड़ा गांव में बरसाती नाले पर पुल बनकर तैयार हो गया है। गुरुवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है। इसी मंत्र के सहारे उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। विधायक पुंडीर ने कहा कि उनका प्रयास रहा है कि जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को ही चुनें। यह पुल विधायक निधि और वन विभाग के सहयोग से बना है। आईटीएम ने सौड़ा गांव समेत इलाके के पांच गांव गोद लिए हैं। इस मौके पर आईटीएम के चेयरमैन निशांत थपलियाल, रेंजर विनोद चैहान, एसडीओ लाखन सिंह कुंवर, यशपाल नेगी, संदेश कुमार, प्रशांत डोभाल, सूरज गुलेरिया, नरेंद्र, राजपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed