Sun. Sep 6th, 2026

दोराहा बार्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद

दोराहा बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच करने के साथ-साथ बिना वैक्सीनेशन के आने वाले लोगों को वैक्सीन लगाती दिखाई दे रही है।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाने के स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते बाजपुर के दोराहा बॉर्डर पर बाजपुर के स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमएस डॉ. पंकज माथुर के नेतृत्व में लगातार दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेज रही है।

वहीं बिना वैक्सीनेशन के आने वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का भी कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि 72 घंटे की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट लाने वाले व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है और बिना वैक्सीनेशन के आने वाले लोगों को वैक्सीन लगने के बाद ही प्रवेश कराया जा रहा है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed