Sun. Sep 6th, 2026

सर्द हवाओं ने ठिठुराया:मौसम : बादल हटते ही रात का पारा 4.5 डिग्री गिरकर 5.5 पहुंचा

राजसमंद मावठ के बाद रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह से जिलेभर में तेज धूप खिली रही और दिनभर तेज सर्द हवाएं चलती रही। इससे लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण दिशा से चलने वाली हवा की रफ्तार 12 से 14 किमी प्रति घंटा रही। रविवार काे धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री गिरावट के साथ 22.5 डिग्री रहा।

जबकि रात के तापमान में 4.5 डिग्री गिरावट के साथ 5.5 डिग्री दर्ज किया। शनिवार काे अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 10 डिग्री था। शीतलहर के कारण दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। आगामी दिनों में सर्दी का असर रहेगा। रविवार को बादलों के छंटने से शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed