Tue. Nov 24th, 2026

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर:चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन 2 स्थानों पर

करौली मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन मंगलवार को टोडाभीम और गुढाचंद्रजी, ब्लाॅक में होगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश चंद मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर ब्लाॅक टोडाभीम में रानोली ग्राम पंचायत की सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं गुढाचंद्रजी में मेडे का पुरा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार और परामर्श सेवाऐं उपलब्ध है। जिसमें फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाऐं प्रदान की जायेंगी एवं टेलीकन्सल्टेशन ई- संजीवनी के माध्यम से ईएनटी, चरम रोग, मनोरोग, अस्थि रोग सेवाओं सहित सुपर स्पेषिललिटी न्यूरोलॉजी, कार्डियालॉजी, नेफ्रालॉजी सेवायें भी दी जायेेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed