Thu. Aug 27th, 2026

आयोजन:इन्वेस्ट समिट आज, उद्योग-रोजगार के खुलेंगे अवसर

बारां जिले में निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इन्वेस्ट समिट बारां 2022 का आयोजन बुधवार को दोपहर 12 बजे कोटा रोड स्थित होटल परिसर में किया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र गुढ़ा इन्वेस्ट समिट बारां में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं उद्योग मंत्री शकुंतला रावत कार्यक्रम मेें वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केन्द्र व रीको के सान्निध्य मंे इन्वेस्ट समिट बारां का समारोह आयोजित किया जा रहा है।

जिले में निवेश के इच्छुक कई उद्यमी एवं निवेशक समारोह में शामिल होंगे। इन्वेस्ट समिट के दौरान उद्यमियों के साथ एमओयू एवं एलओआई किए जाएंगे जिससे जिले में उद्यम स्थापित होंगे और कई लोगों को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्ट समिट बारां 2022 के समारोह में विधायक, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस, जिला प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक, संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना, कलेक्टर राजेंद्र विजय, जिले के उद्यमी, निवेशक एवं आदि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *