Mon. Jun 1st, 2026

प्रशिक्षण शिविर:विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

करौली ग्राम पंचायत औड़च के बालिका उमावि में पीईईओ मुरारी लाल वर्मा की अध्यक्षता में दो दिवसीय एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।शिविर में दक्ष प्रशिक्षक रामेश्वर मीना व नृपाल सिंह मीना ने एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यो के विधालय के प्रति दायित्वों व अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही समग्र शिक्षा विभाग की गतिविधियों के संदर्भ में शिक्षण कार्य में सहयोग,मिडडेमील,साईकिल वितरण योजना, स्वच्छता अभियान में सहयोग, विद्यालय विकास में भामाशाहों का सहयोग आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।पीईईओ प्रधानाचार्य मुरारी लाल ने कोविड 19 के सन्दर्भ में शिक्षण कार्य में सहभागिता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान के संक्रमण दौर में समुदाय, एसएमसी व एसडीएमसी के सार्थक सहयोग से शिक्षा के उच्च स्तर को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर ग्राम पंचायत औड़च,जाखौदा व नारौली डांग के 14 स्कूलो के सदस्यो ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed