Thu. Jun 11th, 2026

विद्यालय का निरीक्षण:अतिरिक्त मुख्य बालक शिक्षा अधिकारी ने डाबर कला विद्यालय का निरीक्षण

अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला एवं इसके अधीनस्थ विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान मीणा ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, कोरोना गाइडलाइन की पालना , पोर्टफोलियो, उपचारात्मक शिक्षण, एमडीएम रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। मीणा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाबर खुर्द व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा टैंक आदि विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीईओ डाबर कला शशबनम, व्याख्याता रमेश नोलक, वरिष्ठ अध्यापक छगन लाल मीणा शारीरिक शिक्षक खेमराज मीणा, संतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed