Thu. Nov 26th, 2026

घरगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट 25 से

नरेंद्रनगर ब्लॉक के घरगांव डांडा में 25 जनवरी से मां राजेश्वरी यूथ क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजक नीरज चौहान, डेविड चौहान ने बताया कि घरगांव के खेल मैदान में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम एंट्री फीस 25 सौ रुपये रखी गई है। बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी मैच सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। कोविड नियमों को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय टीमों को करने होंगे। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार की नकद धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने टीमों से प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed