हाईटेक सरकारी अस्पताल का निर्माण में तेजी के निर्देश
उल्लेखनीय है कि सिडकुल की बालाजी एक्शन टेसा कंपनी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हाईटेक बनाने के लिए सीएसआर मद से करीब पांच करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 2023 तक काम पूरा करना है। हाईटेक अस्पताल बनने के बाद यहां के लोगों को बाहरी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बाराकोली वन रेंजर से पेड़ों के कटान को लेकर वार्ता की। कहा कि पेड़ों का मूल्यांकन किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के कर्मचारी डी-वाटरिंग कर फाउंडेशन बनाते मिले। एसडीएम ने कहा कि निर्माण में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से सहयोग लें। कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या, बालाजी ग्रुप के आईटी हेड नीरज अहलूवालिया, अभिषेक श्रीवास्तव, साइट सुपरवाइजर सुरेंद्र आदि थे।
