Tue. Oct 6th, 2026

आवेदन:निशुल्क खेल सामग्री के लिए युवा मंडलों से आवेदन

सवाई माधोपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र सवाई माधोपुर के द्वारा कार्यालय से जुड़े युवा मंडलों को निशुल्क खेल सामग्री प्रदान करने लिए आवेदन 25 जनवरी दोपहर 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। केंद्र के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष योग्यता रखने वाले 24 युवा मंडलों को चार-चार हजार की खेल सामग्री का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

खेल सामग्री प्राप्ति के लिए पुराने पंजीकृत युवा मंडल भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वह युवा मंडल अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करें, जिसमें 18 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को जोड़े, युवा मंडल के लैटर पैड पर प्रार्थना पत्र लिखकर निर्धारित प्रारूप भरकर उसके साथ युवा मंडल का पंजीकरण प्रमाण पत्र व संघ विधान पत्र की छाया प्रति सलंग्न कर आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed