Thu. Oct 8th, 2026

औचक निरीक्षण:सीबीईओ ने मावि मसावता व उप्रावि बैरूंडा स्कूल का किया औचक निरीक्षण

करौली कोरोना महामारी के चलते विधालयों में निर्देशित मानक संचालन प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सपोटरा पुष्पेन्द्र सिंह जादौन ने गुरूवार को विभिन्न विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसीबीईओ जादौन ने मावि मसावता व उप्रावि बैरूंडा में संस्था प्रधानो से विधालयो की व्यवस्थाओ,आनलाईन शिक्षण संबधी जानकारी ली।उन्होने विधालय के रखरखाव,शिक्षक दैनिक डायरी संधारित करने के निर्देश दिए।उन्होने बच्चो की शिक्षा व स्वास्थ का विशेष ख्याल रखने व कोरोना से बचाव के लिए नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया।वहीं उप्रावि बैरूंडा में शैक्षणिक स्तर सुधारने व शिक्षको को दैनिक डायरी का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *