Wed. Jul 1st, 2026

फतेहपुर वेदर अपडेट:तापमान में बढ़ोतरी लेकिन शीतलहर ने ठिठुराया

फतेहपुर इलाके में लगातार पड़ रही सर्दी के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई दिनों तक कोहरा छाने के बाद मौसम साफ भी रहा, लेकिन अब फिर बादलों की ओट में पूरा इलाका आ गया।

मौसम विभाग की 3 दिनों की बरसात की चेतावनी के बाद पूरे इलाके में घने बादल छाए रहे हैं। शुक्रवार को तापमान में तो बढ़ोतरी दर्ज हुई लेकिन शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को घरों में रहना पड़ा।

शुक्रवार को तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग में रविवार तक बरसात ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में सर्दी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

गुरुवार को तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में भले ही बढ़ोतरी दर्ज हुई हो लेकिन सर्द हवाओं व सूरज नहीं निकलने के चलते लोगों को परेशानी अधिक हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *