Mon. Nov 23rd, 2026

सर्द हवा और कोहरे से मिली राहत, सीकर में कई जगह सुबह भी बारिश

सीकर पश्चिमी विक्षोभ के कारण देर रात बरसात हुई। हालांकि सर्द हवा और कोहरे से राहत मिली। तापमान बढ़ने से ठिठुरन से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश का अलर्ट किया है।

सीकर के कई इलाकों में शुक्रवार देर रात अचानक बरसात हो गई। आज सुबह भी फतेहपुर और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जारी है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर बीती देर रात 2 बजे से सुबह 7:30 बजे तक 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आज भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

फतेहपुर में 15 एमएम बारिश दर्ज
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हुआ है। फतेहपुर में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जिले में आज भी बारिश का अलर्ट है। बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी बढ़ेगी। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *