Mon. Nov 23rd, 2026

अगले चार दिन में सर्दी बढ़ने की संभावना, कोहरे से मिलेगी निजात

चिड़ावा और आसपास के क्षेत्र में आज धूप निकली हुई है। इससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन क्षेत्र में लगातार चल रही शीत हवाओं के कारण ठिठुरन भी बनी हुई है।

लोग धूप निकलने के साथ ही धूप में खड़े होकर सर्दी से राहत पा रहे हैं। शहर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम साफ रहेगा। लेकिन सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, कोहरे से भी निजात रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *