Fri. Nov 27th, 2026

हरक सिंह रावत नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2022! चौबट्टाखाल से केसर सिंह बने प्रत्याशी

कांग्रेस की चुनावी सूची में चौबट्टाखाल से केसर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया। इससे साफ हो गया कि हरक सिंह चौबट्टाखाल की टिकट दौड़ से बाहर हो गए। हरक समर्थक टिकट पर नजर लगाए हुए थे। टिकट न मिलने से हरक सिंह नाराज तो नहीं हैं, इसे भांपने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव हरक से मिलने पहुंचे। हालांकि इससे पहले की मुलाकात होती, हरक लैंसडोन के लिए रवाना हो चुके थे। हरक सिंह भी चौबट्टाखाल से टिकट का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद यही जताई जा रही थी कि शायद कांग्रेस हरक को चौबट्टाखाल के चुनावी मैदान में उतार दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed